30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुफटाॅप सोलर पावर प्लांट को लेकर बड़ा निर्णय, अब जिला मुख्यालयों पर होगा काम, नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

Rajasthan Discoms: ऊर्जा विभाग ने रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स पर फिर फोकस किया है। विभाग रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स लगाने में आ रह समस्याओं का समाधान करेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 8 Dec 2023, 4:31 PM IST

रुफटाॅप सोलर पावर प्लांट को लेकर बड़ा निर्णय, अब जिला मुख्यालयों पर होगा काम, नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

रुफटाॅप सोलर पावर प्लांट को लेकर बड़ा निर्णय, अब जिला मुख्यालयों पर होगा काम, नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

जयपुर। ऊर्जा विभाग ने रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स पर फिर फोकस किया है। विभाग रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स लगाने में आ रह समस्याओं का समाधान करेगा। इसके लिए जिला मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, वहीं नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इससे जिले के संबधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं को दूर किया जा सकेगा और प्रदेश में रुफटॉप सौलर पावर प्लांट्स लग सकेंगे।

विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत को राजस्थान सोलर एसोशिएसन के प्रतिनिधियों ने मिलकर रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स लगाने में आ रही समस्याओं के लेकर अवगत कराया। इसे लेकर उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए। इसके बाद सावंत ने विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए है। वहीं हर जिला मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें रुफटाॅप सौलर पावर प्लांट्स लगाने में आ रही समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : खाली प्लॉट में कचरा मिला तो अब खैर नहीं, रोजाना दो घंटे फील्ड में घूमेंगे अफसर, जनता से भी 15 दिन में लेंगे फीडबैक

5 दिन में दो बार बिजली चोरी करते हुए पकड़ा
जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने 5 दिन में ही दो बार बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। जयसिंहपुरा खोर में निर्माणाधीन मकान में एलटी लाइन में कट कर अवैध रूप से तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसे लेकर जयपुर डिस्कॉम की टीम ने कार्रवाई की है। जयपुर डिस्कॉम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता रघुवीर सैनी ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर में मंगल चंद वर्मा की ओर से बिल्डर के माध्यम से 3 निर्माणाधीन मकानों में 5 दिवस में ही दूसरी बार बिजली चोरी की गई। निगम की एलटी लाईन में कट कर अवैध रूप से तार लगाकर बिजली चोरी करने पर फिर से वीसीआर भरी गई है। इसके लिए एक जांच टीम का गठन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग