15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में बगावत के स्वर, इन दो मंत्रियों का टिकट लिस्ट में नाम नहीं, समर्थकों में आक्रोष, CM Raje की बढ़ी मुश्किलें!

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 13 Nov 2018, 12:43 PM IST

VIDEO

जयपुर। भाजपा की पहली सूची में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ (Kalicharan Saraf) और उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat) का नाम नहीं आना चर्चा का विषय रहा। सराफ के टोंक रोड स्थित निवास पर शाम को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सराफ के पक्ष में नारे लगाए। इस दौरान माहौल शक्ति प्रदर्शन जैसा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां से किसी और को टिकट नहीं लेने दिया जाएगा, चाहे दिल्ली ही क्यों न जाना पड़े। कार्यकर्ताओं के तेवर देख सराफ बाहर आए और समझाइश की। इसके बाद सराफ कार में बैठकर रवाना हो गए। उधर, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचीं। वहां सीएम से मिलकर सांगानेर से टिकट मांगा।

ऐसे में नाराज नेताओं को फिर से मनाने के लिए सीए वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को कमान सौंपी है। जिसके बाद से शेखावत नाराज नेताओं और समर्थकों को मनाने में जुट गए है।

नाराज नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की ठोकी ताल
भाजपा में टिकटों की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में बगावत के सुर खड़े हो गए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। मेवाड़-वागड़ में दो विधायकों ने भी टिकट कटने पर नाराजगी जताई है। आगामी एक-दो दिनों में बगावत के सुर और बढऩे के संकेत दे रहे हैं।