26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में कांग्रेस के छह बड़े नेता रह गए कतार में, किसी ने दिया इस्तीफा, कुछ कर रहे विरोध प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
congress list

शहर में कांग्रेस के छह बड़े नेता रह गए कतार में, किसी ने दिया इस्तीफा, कुछ कर रहे विरोध प्रदर्शन

विकास जैन / जयपुर। कांग्रेस की ओर से शनिवार तक जयपुर शहर की शेष रही चार विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। इसके बाद शहर कांग्रेस की राजनीति से जुड़े छह नेता टिकट की कतार में ही रह गए। इनमे आरटीडीसी के पूर्व चेयरमेन राजीव अरोडा को आदर्श नगर से टिकट नहीं दिया गया। उन्हें मालवीय नगर में भी संभावित प्रत्याशी माना जा रहा था। लेकिन वहां से भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। आदर्श नगर से ही टिकट मांग रहे पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक को भी कहीं से टिकट नहीं दिया गया।

टिकट से वंचित रहने के बाद हवामहल से दावेदारी कर रहे बृजकिशोर शर्मा और विद्याधर नगर से विक्रम सिंह शेखावत और आदर्श नगर से पार्षद उमरदराज ने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाकर विरोध जताया। वहीं टिकट नहीं मिलने से खफा होकर सांगानेर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा ने अपन पद से इस्तीफा दे दिया

हवामहल विधानसभा सीट से कांग्रेस के दो दिग्गजों की टिकट लडाई में पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा पर पूर्व सांसद महेश जोशी भारी पड़े। यहां बृजकिशोर को बेटिकट ही रहना पड़ा। किशनपोल से ज्योति खंडेलवाल को पहली सूची में ही टिकट नहीं दिया गया था। उन्हें शहर की किसी अन्य सीट से भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया। सांगानेर से सुरेश मिश्रा को भी टिकट नहीं मिल पाया।

अब बृजकिशोर ने कहा..जो 5 लाख से ज्यादा से हारा, उसे मिला टिकट

किशनपोल या विद्याधर नगर से टिकट नहीं मिलने से खफा हुई ज्योति खंडेलवाल के पूर्व सांसद महेश जोशी पर निशाना साधने के बाद अब पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने जोशी पर निशाना साधा है। शनिवार को पीसीसी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि उनके परिवार ने 70 साल पार्टी की सेवा की है। लेकिन अब पार्टी ने ऐसे नेता को टिकट दिया है, जो लोकसभा का सदस्य रहते हुए लोकसभा का चुनाव 5 लाख 40 हजार मतों से हारे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का विरोध जायज है। उन्होंने यहां आकर अपना विरोध जता दिया है। जहां तक उनका सवाल है, वे पार्टी छोडऩे वाले नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग