जयपुर
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली के पुदुचेरी भवन में आयोजित बैठक समाप्त हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बैटक में 80 सीटों का एक पैनल तैयार हो गया है। अब बुधवार सुबह ग्यारह बजे केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह पैनल पेश होगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि टिकटों को लेकर कोई मतभेद नहीं हैै।