अपने निर्वाचन क्षेत्र बदलने पर पायलट ने कहा कि दौसा मेरा निर्वाचन क्षेत्र था, अब वह आरिक्षत हो गया है वहां से मैं लड़ नहीं सकता, अजमेर से हमारे ही नेता सांसद हैं, अब मैं विधानसभा चुनाव लड़ रहा हूं। मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे जहां से लड़ने का आदेश देती हैं मैं उसे ही मानता हूं। सौभाग्यशाली हूं कि मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है, अंत में निर्णय मतदाता ही करता है।