Rajasthan Chunav 2023 : यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी 16 नवम्बर को राजस्थान के चुनावी दौरे पर आएंगे। उनका यहां पर कोटा, पीपल्दा, केशोरायपाटन, केकडी, मेडता, पुष्कर, जयपुर हेलीपेड पर उतरकर तय स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तवित है। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के समर्थन में पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के पीछे गुर्जर भवन में चुनावी आम सभा आयोजित की जाएगी। रविवार को प्रत्याशी रावत ने पालिकाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, कमल पाठक व कार्यकर्ताओं के साथ मेला मैदान के हेलीपेड पर सभा स्थल का दौरा करके व्यवस्थाओं की जानकारी ली।