29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस की 21 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को लेकर बड़ी खबर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस की 21 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को लेकर बड़ी खबर

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अब तक 179 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। अब केवल 21 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया जाना बाकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 5 Nov 2023, 10:14 AM IST

rajasthan_congress.jpg

congress

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अब तक 179 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। अब केवल 21 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया जाना बाकी है। इन सीटों पर मजबूत दावेदारों की अधिक हैं। ऐसे में प्रत्याशी चयन में कांग्रेस को पसीने छूट रहे है। जयपुर से भी एक झोटवाड़ा सीट पर प्रत्याशी को होल्ड पर रखा गया है। यहां पार्टी की ओर से किसी बड़े चहरे को मैदान में उतारे जाने की तैयारी है।

कांग्रेस अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने झालरापाटन से भी कोई प्रत्याशी फाइनल नहीं कर सकी है। वहीं सीकर के धोद, कोटा उत्तर की सीट पर भी पेंच फंसा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को भी भीलवाड़ा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको भी अब तक टिकट नहीं मिला है।

इससे पहले कांग्रेस की ओर से 6 सूचियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें पार्टी 179 सीटों पर राजस्थान के चुनावी रण में उम्मीदवार उतारा जा चुकी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी में 44, तीसरी में 19, चौथी में 56, 5वीं में 5 और छठी सूची में 23 नाम का एलान किया था।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के लिए भाजपा की 5वीं लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, इनको मिल सकता है टिकट, कई को दे दी गई फोन पर सूचना


राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 नवंबर है। आज सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे। ऐसे में शेष प्रत्याशियों की सूची आज रात तक कभी भी आ सकती है।

कांग्रेस अब तक छह सूची जारी कर अपने 102 में से 81 मंत्री-विधायकों को टिकट दे चुकी है। 10 के टिकट कट चुके हैं। अभी 4 मंत्री और 7 विधायक टिकट के इंतजार में हैं। मंत्री शांति धारीवाल और जाहिदा का नाम छठी सूची में भी शामिल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Election 2023: नामांकन के बाद नेताजी का डांस वायरल

1 मंत्री व और विधायकों के अब तक टिकट कटे
मंत्री महेश जोशी, विधायक भरतसिंह कुंदनपुर, भरोसीलाल जाटव, जौहरीलाल मीणा, विधायक बाबूलाल बैरवा, हीरालाल, खिलाड़ीलाल बैरवा, गायत्री त्रिवेदी, साफिया जुबेर और जे.पी. चंदेलिया।

अब तक 23 महिलाएं मैदान में
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों में 12.84 फीसदी महिलाओं को भागीदारी दी है। पिछली पांच सूचियों में 20 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। छठी सूची में 3 और महिलाओं को मौका दिया है। इस तरह अब तक 23 महिला मैदान में उतारी गई हैं।