scriptRajasthan Election 2023 Congress Candidates List BJP Second List And Last Assembly Wise Report Card | राजस्थान में पहली बार नजर आ रहा बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 46 साल में 29 नेताओं को दिया मौका तो बीजेपी का ये हाल | Patrika News

राजस्थान में पहली बार नजर आ रहा बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 46 साल में 29 नेताओं को दिया मौका तो बीजेपी का ये हाल

locationजयपुरPublished: Oct 14, 2023 12:11:35 pm

Submitted by:

Akshita Deora

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही गर्म होती जयपुर की सियासत के बीच कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की मशक्कत जोरों पर है। पहली सूची में भाजपा ने शहर के एक विधायक और एक पूर्व विधायक-मंत्री का टिकट काटकर चौंकाया है।

bjp congress

विकास जैन/जयपुर। Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही गर्म होती जयपुर की सियासत के बीच कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की मशक्कत जोरों पर है। पहली सूची में भाजपा ने शहर के एक विधायक और एक पूर्व विधायक-मंत्री का टिकट काटकर चौंकाया है। आने वाली सूचियों में भी इसी तरह की संभावनाएं जताई जा रही है। पार्टी की यह रणनीति कायम रहती है तो 1977 के बाद ऐसा पहली बार है, जब पार्टी प्रत्याशी बदलने के बड़े कदम उठा रही है।

वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई जयपुर शहर की मौजूदा 8 विधानसभा सीटों के 46 साल के इतिहास में भाजपा ने जयपुर शहर के 12 नेताओं को ही विधानसभा टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस इतने ही चुनाव में 29 नेताओं को मौका दे चुकी है। हालांकि कांग्रेस की रणनीति कारगर नहीं रही और उसे अब तक हुए 10 चुनावों के 80 नतीजों में 69 में हार का सामना करना पड़ा। जबकि भाजपा के 12 में से 6 नेताओं ने लगातार दो बार जीत दर्ज की और 3 तिकड़ी बना चुके हैं। इनमें नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत, अशोक परनामी, रामेश्वर भारद्वाज और मोहनलाल गुप्ता शामिल हैं। कांग्रेस में सांगानेर से इंदिरा मायाराम ही लगातार दो चुनाव जीत पाई है।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर अभी-अभी आया बड़ा अपडेट



परिसीमन के बाद रहीं 8 सीटें
2008 से पहले राजधानी में जौहरी बाजार और बनीपार्क सीट भी थी। उनमें से कई हिस्से अलग-अलग कर वर्तमान में जयपुर शहरी सीमा के अधिकांश क्षेत्रों को जोड़ने वाली 8 सीटे हैं। आमेर और बगरू विधानसभा का कुछ ही इलाका शहर में आता है। मौजूदा विधायकों और दावेदारों में कालीचरण सराफ और राजपाल सिंह शेखावत पूर्व में जौहरी बाजार और बनीपार्क से भी विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस ने चार, भाजपा ने एक ही महिला को दिया मौका
जयपुर शहर में महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस आगे रही है। कांग्रेस ने झोटवाड़ा से एक बार, मालवीय नगर से दो बार और सांगानेर से 4 बार महिला को टिकट दिया और दो बार जीती। भाजपा ने हवामहल से एक बार मंजू शर्मा को टिकट दिया, लेकिन वह भी नहीं जीत पाई।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस में टिकट वितरण से पहले आपस में भिड़े कार्यकर्ता, PCC मुख्यालय के सामने की नारेबाजी


विधानसभावार रिपोर्ट कार्ड
झोटवाड़ा
कांग्रेस :

2008 : लालचंद कटारिया : हारे
2013 : रेखा कटारिया : हारी
2018 : लालचंद कटारिया : जीते

भाजपा
2008 : राजपाल सिंह : जीते
2013: राजपाल सिंह : जीते
2018: राजपाल सिंह : हारे

सिविल लाइंस
कांग्रेस
2008 : प्रताप सिंह : जीते
2013: प्रताप सिंह : हारे
2018: प्रताप सिंह : जीते

भाजपा
2008 : अशोक लाहोटी : हारे
2013 :अरुण चतुर्वेदी : जीते
2018 : अरुण चतुर्वेदी : हारे

किशनपोल
कांग्रेस
1977 : श्रीराम गोटेवाला (आईएनसी आई) : हारे
1980 : श्रीराम गोटेवाल : जीते
1985 : राधेश्याम गोटेवाला : हारे
1990 : श्रीराम गोटेवाला : हारे
1993 : शाह इकरामुद्दीन : हारे
1998 : महेश जोशी : जीते
2003 : महेश जोशी : हारे
2008 : अश्क अली टाक : हारे
2013 : अमीनुद्दीन : हारे
2018 : अमीन कागजी : जीते

भाजपा
1977 : गिरधारीलाल भार्गव (जेएनपी) : जीते
1980 : गिरधारीलाल भार्गव : हारे
1985 : गिरधारीलाल भार्गव : जीते
1990 : रामेश्वर भारद्वाज : जीते
1993 : रामेश्वर भारद्वाज : जीते
1998 : रामेश्वर भारद्वाज : हारे
2003 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
2008 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
2013 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
2018 : मोहनलाल गुप्ता : जीते

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.