निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की 40 कम्पनियां और आरएसी की 36 कम्पनियां तैनात रहेंगी। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 99 कम्पनियां तैनात की जाएंगी।