6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: स्टार प्रचारकों का राजस्थान में जमावड़ा, शाह, गडकरी, सरमा और धामी की विजय संकल्प सभाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा सहित कई दिग्गज नेता शुक्रवार को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान ये नेता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा और रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को शाम 3.55 बजे मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर में सभा को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 17, 2023

Rajasthan Election: स्टार प्रचारकों का राजस्थान में जमावड़ा, शाह, गडकरी, सरमा और धामी की विजय संकल्प सभाएं

Rajasthan Election: स्टार प्रचारकों का राजस्थान में जमावड़ा, शाह, गडकरी, सरमा और धामी की विजय संकल्प सभाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा सहित कई दिग्गज नेता शुक्रवार को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान ये नेता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा और रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को शाम 3.55 बजे मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे नसीराबाद में सभा, शाम के 6.25 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे। उनका 16 को भी राजस्थान दौरा प्रस्तावित था, लेकिन ऐनवक्त पर उसे निरस्त करना पड़ा। उनकी जगह स्मृति ईरानी ने सभाओं को संबोधित किया। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पावटा में आमसभा करेंगे। इसके बाद विराटनगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क, सांगानेर में पर्वतीय समाज के साथ पर्वतीय समाज भवन में सामाजिक संवाद और झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासियों के साथ सभा करेंगे।

गडकरी टोडाभीम में करेंगे विजय संकल्प सभा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार से राजस्थान प्रवास पर हैं। गुरुवार को उन्होंने झोटवाड़ा और विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सभा के साथ ही भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी के समर्थन में रोड शो किया था। गडकरी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के बाद शाम 4 बजे टोडाीभीम में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election: पार्टी विद डिफरेंस, फिर भी संकल्प पत्र में कर डाली इतनी बड़ी गड़बड़

असम सीएम की होंगी तीन सभाएं

भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा दो दिन राजस्थान प्रवास पर रहकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। उनकी शुक्रवार को तीन सभाएं होंगी। दोपहर 12.50 बजे दांतारामगढ़, दोपहर 2.40 बजे खण्डेला और शाम 4.30 बजे चौमूं में सरमा की विजय संकल्प सभा होगी। सरमा शनिवार को खैरवाड़ा, सलूम्बर और बागीदौरा में विजय संकल्प सभाएं करेंगे।