11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में 200 विधानसभा सीटों के लिए पैनल तैयार, जानिए किस सीट के लिए कितने नाम भेजे गए

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। कांग्रेस में चुनावी संकल्प रैलियों के बीच नेताओं की टिकट को लेकर भाग-दौड़ तेज हो गई है। पार्टी के चार प्रदेश सहप्रभारियों ने सभी 200 विधानसभा सीटों के पैनल तैयार कर प्रभारी के जरिए स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को भेज दिए हैं।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर सीटों पर 2 से 4 नाम हैं, लेकिन दिग्गजों की सीट पर एक ही नाम भेजा गया है। राजधानी जयपुर में ही 9 विधानसभा सीटों पर एक को छोड़ सभी पर 4 नाम तक भेजे गए हैं। एक सीट पर जरूर 2 नाम बताए जा रहे हैं। दावेदारों ने कुमारी शैलजा से दिल्ली में तो जयपुर में प्रदेश मुखिया से मुलाकात करना तेज कर दिया है।

प्रदेश में कांग्रेस की ओर से संकल्प रैलियों को कार्यक्रम घोषित किए जाने से जो भी नेताओं टिकट के पैरवी कर रहे हैं, उन्हें पहले रैली की तैयारी करने को लेकर कहा जा रहा है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस में संकल्प रैलियों पर अभी ज्यादा फोकस है। रैलियों के सफल संचालक को लेकर नेताओं को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई है।