
कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी ने समिति के खाते से पार किए 23 लाख रुपए
Rajasthan Assembly Election 2023 जयपुर/पत्रिका । विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची सितंबर में आ सकती है। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है, वहीं स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी जल्द होने वाला है। इस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार की संभावना जताई जा रही है। हालांकि हरियाणा और महाराष्ट्र के कुछ और नेताओं के नाम पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। कमेटी में दो सदस्यों का भी मनोनयन किया जाएगा। वासनिक राजस्थान के प्रभारी रह चुके हैं और उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भी भेजा गया था। स्क्रीनिंग कमेटी का गठन होते ही यह उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू कर देगी।
कमेटी टिकट वितरण को लेकर बड़ी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कमेटी के पास जिला, ब्लॉकों से उम्मीदवारों के लिए सिफारिश आती है। इसके अलावा प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों से भी कमेटी राय लेती है, वहीं पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारियों की रिपोर्ट भी देखी जाती है। इसके बाद सीएम या विधायक दल के नेता, प्रदेशाध्यक्ष से बात कर उम्मीदवार फाइनल किए जाते हैं।
फिर इसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है। समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद इस पर मुहर लग जाती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में स्क्रीनिंग कमेटी का काम शुरू हो जाएगा और सितंबर में पहली सूची आ सकती है। पहली सूची में वे सीटें होगी जिनमें सबसे ज्यादा जीत की संभावना होगी। ऐसी सीटों पर भी काम चल रहा है।
Published on:
11 Jul 2023, 7:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.