Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयार, ये नेता थाम सकता है BJP का दामन
जयपुरPublished: Nov 02, 2023 03:17:35 pm
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर है। जैसे जैसे भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है, वैसे-वैसे ही दोनों दलों में बगावत के सुर भी बुलंद होते दिख रहे हैं। अब खबर है कि बाड़ी विधानसभा से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर है। जैसे जैसे भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है, वैसे-वैसे ही दोनों दलों में बगावत के सुर भी बुलंद होते दिख रहे हैं। अब खबर है कि बाड़ी विधानसभा से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा (MLA Girraj Singh Malinga) बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मलिंगा बाड़ी से कांग्रेस विधायक हैं। वे इस वक्त दिल्ली में है। सूत्रों के अनुसार भाजपा लगातार उनके संपर्क में है। वहीं कांग्रेस भी मलिंगा को मनाने में जुट गई है।