20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election Result 2023 : सबसे कम वोटों से जीतने वाले है हंसराज पटेल, अन्य छह के नाम जानें

Rajasthan Election Result 2023 : सबसे कम वोटों से जीतने वाले है हंसराज पटेल, अन्य छह के नाम जानें

Biggest and Narrowest Wins : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे कम मार्जिन से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी का नाम और पार्टी जानकर दंग रह जाएंगे। इस लिस्ट में कुल 7 नाम शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Dec 2023, 6:01 PM IST

bjp_-_congress.jpg

BJP - Congress

Rajasthan Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट के बाद हर व्यक्ति में यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि इस चुनाव में सबसे कम वोटों से किसने जीत दर्ज की है। साथ ही सबसे अधिक वोटों से कौन जीता है। तो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान की कोटपूतली विधानसभा सीट पर भाजपा के हंसराज पटेल ने कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह यादव को 321 वोट से हरा दिया। यह इस विधानसभा चुनाव की सबसे कम यानि की 321 वोटों की जीत है। अगर सबसे अधिक वोटों की बात करें तो यह राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी ने रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 71 हजार 368 वोटों से हराया, जो इस बार राज्य में जीत का सबसे बड़ा अंतर है।

दीया कुमारी को जहां 1,58,516 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल 89,780 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अब बाकी छह उम्मीदवार जो सबसे कम वोटों से जीते हैं उनका और पार्टी का नाम जानें।



कठूमर सीट से रमेश खींची - 409 वोट

राजस्थान की कठूमर सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश खींची ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी संजना को 409 वोटों से शिकस्त दी। कठूमर से दो बार कांग्रेस के वि‍धायक और 3 साल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे रमेश खींची 2018 के चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Results : राजस्थान चुनाव में कौन जीता कौन हारा, जानें रिजल्ट

उदयपुरवाटी सीट से भगवानाराम सैनी - 416 वोट

झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी सीट से कांग्रेस के भगवानाराम सैनी ने भाजपा के शुभकरण चौधरी को 416 वोटों से हराया है। जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

जहाजपुर सीट से गोपीचंद मीणा - 580 वोट

भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर सीट पर भाजपा के गोपीचंद मीणा भगवा रंग की पताका फैला दी। गोपीचंद मीणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को 580 वोटों से शिकस्त दी।

नोहर सीट से अमित चाचाण - 895 वोट

नोहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण ने भाजपा के अभिषेक मटोरिया को 895 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

हवामहल सीट से बालमुकुंदाचार्य - 974 वोट

जयपुर की सबसे हॉट हवामहल पर भाजपा के बालमुकुंदाचार्य ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवाड़ी को 974 वोट से हराया।

बायतू सीट से हरीश चौधरी - 910 वोट

बाड़मेर की बायतू विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरीश चौधरी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनिवाल को 910 वोटों से हराया। इस सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

हंसराज पटेल - भाजपा - कोठपुतली - 321
रमेश खींची - भाजपा - कठूमर - 409
भगवानाराम सैनी - कांग्रेस - उदयपुरवाटी - 416
गोपीचंद मीणा - भाजपा - जहाजपुर - 580
अमित चाचाण - कांग्रेस - नोहर - 895
हरीश चौधरी - कांग्रेस - बायतू - 910
बालमुकुंदाचार्य - भाजपा - हवामहल - 974।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Result : राजस्थान में सबसे अधिक वोटों से जीती दीया कुमारी, वोटों का अंतर चौंकाएगा