भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने हाल ही में आरएलपी का दामन थामा था। भाटी भाजपा के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। बीएल भाटी भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे युनूस खान के ओएसडी भी रह चुके हैं। जायल विधानसभा से कांग्रेस ने मंजू मेघवाल को और भाजपा ने मंजू बाघमार को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, सुजानगढ़ से नए चेहरे बाबूलाल कुलदीप को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने संतोष मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इन दोनों ही सीटों पर RLP की मौजूदगी से त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।