Rajasthan Election 2023 : भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय आदिवासी पार्टी की तीसरी लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। BAP की तीसरी लिस्ट में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सागवाड़ा से मौजूदा विधायक रामप्रसाद डिंडोर को टिकट नहीं दिया गया है। जिस वजह से रामप्रसाद डिंडोर मायूस हो गए हैं। चुनाव 2018 में रामप्रसाद डिंडोर BTP से पहली बार चुनाव लडे़ थे और जीत गए। पर इस बार उनका टिकट काट दिया गया। सागवाड़ा विधानसभा सीट से इस बार BAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत खुद मैदान में लड़ेंगे। मोहनलाल रोत पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इन चार उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने अब तक 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) की तीसरी लिस्ट में जारी 4 नाम इस प्रकार हैं।
सागवाड़ा - मोहनलाल रोत
डूंगरपुर - कांतिलाल रोत
गढ़ी (बांसवाड़ा) - मणिलाल गरासिया
झाड़ोल (उदयपुर) - दिनेश पांडोर
कांतिलाल इससे पहले बीटीपी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है, पर से हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे। डूंगरपुर जिले की सभी 4 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए है।