25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस ने दी 5 नई गारंटियां, सीएम गहलोत बोले – सरकार बनी तो पूरा होगा वादा

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस ने दी 5 नई गारंटियां, सीएम गहलोत बोले – सरकार बनी तो पूरा होगा वादा

Congress 5 New Guarantees : सीएम अशोक गहलोत ने आज दोपहर 1 बजे प्रेसवार्ता में 5 नई गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस सात वादों के साथ राजस्थान की जनता से वोट मांगेगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Oct 2023, 2:47 PM IST

ashok_gehlot_7.jpg

CM Ashok Gehlot

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को और तेज कर दिया है। झुंझूनूं में 2 गारंटियों के ऐलान करने के बाद आज दोपहर 1 बजे प्रेसवार्ता में सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से पांच और वादे किए। इन वादों के साथ सीएम गहलोत ने एलान किया कि राजस्थान में जैसे ही सरकार बनेगी, कांग्रेस अपने सभी वादों को पूरा करेगी। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत के साथ राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शामिल थे। इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से आज जो 5 गांरटियां दी हैं, जानें।



सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से आज जो 5 गारंटियां दी हैं, जानें।

1 - कालेज के पहले साल में फ्री लैपटॉप और टेबलेट।
2 - 15 लाख का आपदा राहत बीमा।
3 - छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पशुधन गारंटी। 2 रुपए प्रति किलो सरकार खरीदेगी गोबर।
4 - हर छात्र को अंग्रेज़ी माध्यम के शिक्षा की गारंटी
5 - सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन कानून लाने की गारंटी।
6 - घर की मुखिया महिला को 10 हजार रुपए सलाना। (25 अक्टूबर को ये गारंटी झुझूनूं में घोषित की गई थी)
7 - 1.4 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलिंडर। (25 को ये गारंटी झुझूनूं में घोषित की गई थी)

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान के इस निर्दलीय विधायक को मिला बड़ा इनाम, कांग्रेस ने इस Hot Seat से बनाया उम्मीदवार

ईडी के शिकंजे में डोटासरा, हुड़ला और वैभव गहलोत, गहलोत की चुनौती

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुवार सुबह दो कांग्रेस नेताओं प्रदेश कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और हालिया प्रत्याशी घोषित विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के 11 ठिकानों पर रेड मारी। इसके साथ ही ईडी ने सीएम अशोक गहलोत के पुत्र, आरसीए अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वैभव गहलोत समन जारी कर एक मामले में पूछताछ के लिए आज मुख्यालय तलब किया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर यह आरोप लगाया कि यह हमारी 2 गारंटियों के बाद हुई कार्रवाई है। शुक्रवार को हम बाकी पांच गारंटियां घोषित करेंगे, ईडी पांच लोगों को चुन लें जहां छापा लगाएंगे।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी वादे : हर गृहणी को सालाना ₹10000 और ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा



राजस्थान सरकार ने शानदार काम किया

सीएम अशोक गहलोत ने कहा राजस्थान सरकार ने शानदार काम किया। हमने वादे के साथ किसानों का का कर्ज माफ किया। 1 करोड़ महिलाओं का फ्री में मोबाइल दिया। ईडी अब हर घर में घूम रही है। राजस्थान में भरोसे का नाम कांग्रेस है। सीएम गहलोत ने आगे कहा, यह हमारा दृढ़ निश्चय है कि वादा करो मत वादा करो तो निभाओ। हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का भी यह मानना है।

घर-घर हो रही है दो गारंटियों की चर्चा

सीएम अशोक गहलोत ने कहा हमने दो गारंटियां घोषित की है। इसकी चर्चा घर हो रही है। इन दो गारंटियां में एक घर की मुखिया महिला को 10 हजार रुपए सलाना और 1.4 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलिंडर देना है।

सीएम गहलोत का ईडी पर विवादित बयान

सीएम गहलोत ने ईडी को लेकर विवादित बयान दिया। कहा - हर घर में घूम रही है ईडी। ईडी केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।