25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान के इस निर्दलीय विधायक को मिला बड़ा इनाम, कांग्रेस ने इस Hot Seat से बनाया उम्मीदवार

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान के इस निर्दलीय विधायक को मिला बड़ा इनाम, कांग्रेस ने इस Hot Seat से बनाया उम्मीदवार

Hot Seat Gangapur City : कांग्रेस सरकार के लिए दो बार संकटमोचक बने इस निर्दलीय विधायक को कांग्रेस ने एक बड़ा इनाम दिया। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में इस निर्दलीय विधायक को Hot Seat गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) से अपना उम्मीदवार घोषित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Oct 2023, 11:58 AM IST

congress_1.jpg

Congress

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस सरकार के लिए दो बार संकटमोचक बने रामकेश मीना को कांग्रेस ने एक बड़ा इनाम दिया। गंगापुरसिटी से निर्दलीय विधायक सीएम सलाहकार रामकेश पर कांग्रेस ने दस साल बाद फिर से भरोसा जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की ओर से गुरुवार देर शाम को जारी तीसरी सूची में रामकेश मीना का कांग्रेस से टिकट फाइनल किया गया है। इसके साथ ही आवास पर आतिशबाजी शुरू हो गई, वहीं जयपुर आवास पर संत से आशीर्वाद लिया। विधायक रामकेश मीना दो बार कांग्रेस सरकार के लिए संकटमोचक बने हैं। पहली बार बसपा से जीतकर सरकार को समर्थन दिया। इसके बाद सरकार ने उनको संसदीय सचिव पद से नवाजा। इसके बाद इस बार भी निर्दलीय जीत कर विधानसभा पहुंचे, लेकिन फिर कांग्रेस सरकार बनाने तथा बाद में बचाने में मदद की। मीना को टिकट देने को उनके द्वारा गहलोत सरकार को बनाने एवं सियासी संकट के समय भी सरकार के साथ खड़ा रहने के इनाम के रूप में देखा जा रहा है।

पांचवी बार उतरेंगे मैदान में

विधायक रामकेश मीना के लिए यह पांचवा विधानसभा चुनाव होगा। उन्होंने अपना पहला चुनाव 2003 में बसपा के टिकट पर लड़ा। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2008 में बसपा से जीत कर विधानसभा पहुंचे। उनके द्वारा अशोक गहलोत सरकार बनाने में सहयोग करने पर संसदीय सचिव का पद दिया गया। इसके बाद 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 2018 में कांग्रेस की ओर से टिकट काटने पर निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा के मानसिंह को हरा कर विधायक बने।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता का सक्रिय राजनीति से संन्यास, मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी

भाजपा टिकट का अभी इंतजार

इधर, जिले में तीन विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी भाजपा गंगापुरसिटी में अभी नहीं कर पाई है। अब सबकी नजर भाजपा पर टिकी है। कांग्रेस की ओर से विधानसभा प्रत्याशी बनाए गए रामकेश मीना का शुक्रवार दोपहर 2 बजे छठी मील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, अब तक कुल 7 मुस्लिम और 13 महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव, जानें नाम