25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, अब तक कुल 7 मुस्लिम और 13 महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव, जानें नाम

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, अब तक कुल 7 मुस्लिम और 13 महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव, जानें नाम

Congress Third List : राजस्थान चुनाव में कांग्रेस ने गुरुवार देर रात अपनी तीसरी लिस्ट घोषित कर सबको चौंका दिया। कांग्रेस ने अब तक कुल 95 उम्मीदवार किए घोषित किए हैं। अभी तक कांग्रेस ने कुल 7 मुस्लिम और 13 महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। जानें इनका नाम और इनकी विधानसभा सीट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Oct 2023, 11:16 AM IST

congress.jpg

Congress

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 ने राजनीतिक मौसम में गरमी पैदा कर दी है। वोटिंग 25 नवम्बर को होनी है। कांग्रेस ने टिकट लिस्ट जारी करने में तेजी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात अपनी तीसरी लिस्ट घोषित कर सबको चौंका दिया। तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। अब तक कुल 95 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए है। कांग्रेस बहुत ही फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। मुस्लिम और महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 7 मुस्लिम और 13 महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। इसमें एक उम्मीदवार ऐसा है जो दोनों ही लिस्ट में शामिल है। कांग्रेस का यह दांव कितना सफल रहता है यह तो 3 दिसम्बर को ही पता चलेगा। पर कांग्रेस राजस्थान की राजनीतिक परिपाटी को तोड़कर दोबारा राजस्थान की सत्ता में काबिज होने का पूरा मन बना चुकी है। जानें इनका नाम और इनकी विधानसभा सीट।

अब तक 7 मुस्लिम को टिकट

कांग्रेस ने अब तक 7 मुस्लिम को उम्मीदवार बनाया है। तीसरी सूची में बसपा से आए वाजिब को टिकट मिला है। इसके अलावा दानिश अबरार, हाकम अली, अमीन कागजी, रफीक खान, नसीम अख्तर इंसाफ और जुबेर खान को पहले टिकट मिल चुका है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी सूची कब आएगी? प्रह्लाद जोशी ने किया खुलासा

दानिश अबरार - सवाई माधोपुर
हाकम अली - फतेहपुर
अमीन कागजी - किशनपोल
रफीक खान - आदर्श नगर
जुबेर खान - रागगढ़
नसीम अख्तर इंसाफ - पुष्कर (महिला)
वाजिब - नगर (बसपा छोड़ कांग्रेस में आए)।

तीसरी सूची में 1 और महिला को टिकट, अब तक 13

कांग्रेस ने तीसरी सूची में 1 और महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। पहले की दो सूचियों में 12 महिलाओं को टिकट दिए गए थे। इस तरह अब तक 13 महिला उम्मीदवार पार्टी ने उतार दी हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में सबसे अधिक 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। नसीम अख्तर इंसाफ महिला के साथ ही मुस्लिम समुदाय की है।

कृष्णा पुनिया - सादुलपुर
रीता चौधरी - मंडवा
डा. अर्चना शर्मा - मालवीय नगर
ममता भूपेश - सीकर (एससी)
मंजू देवी - जायल (एससी)
दिव्या मदरेणा - ओसिंया
मनीषा पंवार - जोधपुर
प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत - वल्लभनगर
रमिला खड़िया - कुशलगढ़
डा. सुशील डूडी - नोखा
शकुंतला रावत - बानसूर
गंगा देवी - बंगरु जयपुर (एससी) शोभा रानी कुशवाहा - घौलपुर नसीम अख्तर इंसाफ - पुष्कर (मुस्लिम महिला)।

कांग्रेस के 102 में 67 को अब तक टिकट

प्रदेश में कांग्रेस के अभी 102 विधायक हैं। इनमें से अब तक 67 विधायकों को टिकट दिए जा चुके हैं। 35 विधायकों को अभी टिकट का इंतजार है। इसके अलावा कांग्रेस 7 निर्दलीय, 2 बसपा से आए और 1 भाजपा से आई विधायक को टिकट दे चुकी है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता का सक्रिय राजनीति से संन्यास, मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी