25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी सूची कब आएगी? प्रह्लाद जोशी ने किया खुलासा

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी सूची कब आएगी? प्रह्लाद जोशी ने किया खुलासा

BJP Third List : भाजपा की तीसरी सूची पर कब आएगी? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने डेट का किया खुलासा। कहा - जल्द।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Oct 2023, 5:10 PM IST

pralhad_joshi.jpg

Pralhad Joshi

Rajasthan Elections 2023 : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री व राजस्थान भाजपा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा, अलग-अलग समय पर पहले भी ईडी की कार्रवाई होती रही है। दूसरे प्रदेशों में भी हुई है। जो लोग इसमें शामिल हैं उनके पास से कैश पकड़ा गया, उनके व्यवहार को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस नहीं जीत रही है। कांग्रेस कठिन स्थिति में है। भ्रष्टाचार की सरकार है, लूट की सरकार है। वहां अराजकता है। महिलाओं पर अत्याचार, मर्डर और रेप में राज्य में नंबर 1 है। इसके साथ ही भाजपा की तीसरी लिस्ट पर कब आएगी? इस सवाल के जवाब में प्रहलाद जोशी ने कहा जल्द ही तीसरी लिस्ट आ जाएगी। बस 2-3 दिन का इंतजार करो।

भाजपा नहीं बदलेगी कोई उम्मीदवार

भाजपा उम्मीदवार बदलेगी इस सवाल पर प्रहलाद जोशी ने साफ-साफ कह दिया कि कोई उम्मीदवार नहीं बदला जाएगा। जोशी ने कहा जारी लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम है वो सभी अपनी जगह पर बरकरार रहेंगे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के दो बड़े नेताओं पर ED का छापा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले - BJP ने चला अपना आखिरी दांव

ईडी के शिकंजे में डोटासरा, हुड़ला और वैभव गहलोत

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज सुबह दो कांग्रेस नेताओं प्रदेश कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और हालिया प्रत्याशी घोषित विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के 11 ठिकानों पर रेड मारी। इसके साथ ही ईडी ने सीएम अशोक गहलोत के पुत्र, आरसीए अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वैभव गहलोत समन जारी एक मामले में पूछताछ के लिए मुख्यालय तलब किया है। इस समन नोटिस में वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 का ज़िक्र करते हुए दस्तावेज़ों के साथ पेश होने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस एक्शन में , प्रेस कांफ्रेंस में सीएम गहलोत बोले - भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह ED बना लेना चाहिए