9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress Candidate First List: कांग्रेस की पहली सूची जारी, अशोक गहलोत सहित 33 नामों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान की चुनावी चौसर पर आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
gehlot_and_sachin.jpg

जयपुर। राजस्थान की चुनावी चौसर पर आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। दरअसल शुक्रवार दोपहर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। इसके कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने कुल 33 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने कही ऐसी बात

इसमें सरदारपुरा से अशोक गहलोत, जोधपुर शहर विधानसभा सीट से मनीषा पंवार, लूणी से महेंद्र विश्नोई, ओसियां से दिव्या मदेरणा, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सादुलपुर से कृष्णा पूनियां, मालवीय नगर से डॉ. अर्चना शर्मा, टोंक से सचिन पायलट, बायतू से हरीश चौधरी, नाथद्वारा से सीपी जोशी को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: इन 3 सीट पर कभी जीत नहीं पाई भाजपा, अब बनाई ऐसी बड़ी प्लानिंग

वहीं मांडवा से रीटा चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, विराट नगर से इंद्रराज सिंह गुर्जर, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, लाडनू से मुकेश भाकर सहित अन्य नामों की घोषणा की है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग