चौमूं
यहां भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, यहां पर कांग्रेस से शिखा बराला चुनाव मैदान में है तो वहीं भाजपा से मौजूदा विधायक रामलाल शर्मा चुनाव मैदान में हैं। रालोपा प्रत्याशी छुट्टन यादव यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाए हुए हैं। पिछले चुनाव में भी यादव ने 30 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे।