वहीं दूसरी तरफ विधानसभा आम चुनाव में महिलाओं, दिव्यांग और युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग की अनोखी पहल पर 3383 विशेष मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला कार्मिक मतदान केंद्र, दिव्यांग कार्मिक मतदान केंद्र और युवा कार्मिक प्रबन्धित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे 3383 विशेष मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।