25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की दूसरी लिस्ट में इन 10 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की दूसरी लिस्ट में इन 10 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट

BJP Second List 10 Women Candidates : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 83 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में भाजपा आलाकमान ने 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इन 10 में से 4 अनुसूचित जाति की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Oct 2023, 5:50 PM IST

bjp_women.jpg

BJP Women

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर इस ठंड जैसे मौसम में गरमी ला दी है। भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 83 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। 83 प्रत्याशियों में से 10 महिला प्रत्याशियों को भाजपा ने टिकट दिया है। इस लिस्ट में चार अनुसूचित जाति की महिलाओं को भी टिकट मिला है। भाजपा की दूसरी सूची में राजस्थान का सबसे बड़ा नाम वसुंधरा राजे का ही था। वसुंधरा राजे के बारे में चल रही नाराजगी की चर्चाओं को भाजपा ने विराम दे दिया। वसुंधरा राजे को झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट से टिकट दिया है। राजे यहां से पांचवीं बार अपना दम दिखाएंगी। वसुंधरा राजे के साथ उनके दो समर्थकों को भी इस लिस्ट में टिकट दिया गया है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में जिन 10 महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। उनके नाम और उनकी विधानसभा का नाम जानें।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं उम्मीदवार को टिकट, इनमें 4 है एससी

सिद्धि कुमारी - बीकानेर पूर्व
संतोष अहलावत - सूरजगढ़
वसुंधरा राजे - झालरापाटन
दीप्ति माहेश्वरी - राजसमंद
सुमित भींचर - मकराना
ज्योति मिर्धा - नागौर
शोभा चौहान - सोजत
डॉ मंजू बाघमार - जायल
अनिता भदेल - अजमेर दक्षिण
संतोष बावरी - अनूपगढ़।

यह भी पढ़ें - Rajasthan elections 2023 : झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे सिंधिया, इस सीट से 4 बार फहराया विजय पताका

भाजपा ने 10 महिलाओं में से 4 अनुसूचित जाति की महिलाओं को भी टिकट दिया है। इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं।

शोभा चौहान (एससी) - सोजत
डॉ मंजू बाघमार (एससी) - जायल
अनिता भदेल (एससी) - अजमेर दक्षिण
संतोष बावरी (एससी) - अनूपगढ़।

यह भी पढ़ें - Rajasthan elections 2023 : भाजपा की दूसरी लिस्ट में 10 बेहद चौंकाने वाली बातें जानें