25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे, इस सीट से 4 बार फहराया विजय पताका

Rajasthan Elections 2023 : झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे, इस सीट से 4 बार फहराया विजय पताका

Vasundhara Raje Contest Jhalrapatan : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज शनिवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। वसुंधरा राजे सिंधिया झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। झालरापाटन से वसुंधरा राजे सिंधिया पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Oct 2023, 3:58 PM IST

vasundhara_raje.jpg

Vasundhara Raje Scindia

Rajasthan elections 2023 : भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके वर्तमान विधानसभा सीट झालरापाटन से ही चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश की झालरापाटन विधान सभा से वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर विधान सभा सीट से एवं इसी सप्ताह 17 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उम्मीदवार घोषित किया है।

बीकानेर पूर्व से लड़ेंगी सिद्धि कुमारी

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने शनिवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में सिद्धि कुमारी को बीकानेर पूर्व, राजेंद्र राठौड़ को तारानगर, संतोष अहलावत को सुरजगढ़, सतीश पुनिया को अम्बेर, कालीचरण सराफ को मालवीय नगर, हेम सिंह भड़ाना को थानागाजी, नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़, दीप्ति महेश्वरी को राजसमंद और गोविंद रानीपुरिया को मनोहर थाना से उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, वसुंधरा राजे को मिला झालरापाटन से टिकट, देखें 83 नाम

9 अक्टूबर को जारी की थी पहली लिस्ट

भाजपा ने राजस्थान के लिए अपनी पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट के 83 उम्मीदवारों को मिलाकर पार्टी अब तक राजस्थान के कुल 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा - कांग्रेस के साथ BSP ने भी एक और लिस्ट जारी की, जानें 10 उम्मीदवारों के नाम