
BJP Second List
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 83 नाम शामिल हैं। शुक्रवार देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने वाले अन्य लोगों में बीएस येदियुरप्पा, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, देवेंद्र फड़नवीस, ओम माथुर, नितिन पटेल, डी.के. अरुणा, सत्यनारायण जटिया और सर्बानंद सोनोवाल शामिल थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ और राजस्थान से जुड़े नेता भी उपस्थित थे। भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट देखें सभी 83 नाम ....
Rajasthan BJP Second List Released -
रायसिंहनगर - बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़ - संतोष बावरी
सांगरिया - गुरदीप सिंह शहपीणी
पीलीबंगा - धर्मेद्र मोची
नोहर - अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम - जेठानंद व्यास
बीकानेर पूर्व - सिद्धि कुमारी
लूणकरणसर- सुमित गोदारा
नोखा -बिहारीलाल विश्नोई
तारानगर - राजेंद्र राठौड़
चूरू - हरसाल सहारण
रतनगढ़ - अभिनेष महर्षि
सूरजगढ़ - संतोष अहलावत
धोद - गोवर्धन वर्मा
नीमकाथाना - प्रेमसिंह बाजोर
श्रीमाधोपुर - झाबर सिंह खर्रा
चौमू - रामलाल शर्मा
फुलेरा - निर्मल कुमावत
अंबेर - सतीश पूनिया
मालवीय नगर -कालीचरण सराफ
सांगानेर - भजनलाल शर्मा
बगरू - कैलाश चंद वर्मा
चाकसू - रामावतार बैरवा
मुंडावर - मंजीत धर्मपाल बैरवा
थानागाजी -हेमसिंह भडाना
अलवर शहर - संजय शर्मा
डीग-कुम्मेहर - डॉ शैलेश सिंह
धोलपुर - शिवचरण कुशवाह
खंडार - जितेंद्र गोठवाल
मालपुरा - कन्हैया लाल चौधरी
पुष्कर - सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर - वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण - अनिता भदेल
नसीरााबाद - रामस्वरूप लांबा
ब्यावार - शंकर सिंह रावत
जायल - डॉ मंजू बाघमार
नागौर - ज्योति मिर्धा
मेड़ता - लक्ष्मण राम मेघवाल
मकराना - सुमित भींचर
परबतसर - मानसिंह किनसरिया
नावां - विजय सिंह चौधरी
जैतारण -अविनाश गहलोत
सोजत - शोभा चौहान
पाली - ज्ञानचंद पारख
बाली - पुष्पेंद्र सिंह राणावत
समेरपुुर - जोराराम कुमावत
सूरसागर - देवेंद्र जोशी
पोकरण - महंत प्रतापपुरी महाराज
सिवाना - हम्मीर सिंह भायल
चौहटन - आदुराम मेघवाल
आहौर - छगन सिंह राजपुरोहित
जालोर - जोगेश्वर गर्ग
सिरोही - ओटाराम देवासी
पिंंडवाड़ा आबू - समाराम गरासिया
रेवदर - जगसीराम कोली
गोगुंदा - प्रपातराम गमेती
झाडौल - बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर ग्रामीण - फूल सिंह मीणा
उदयपुर - ताराचंद जैन
सलूम्बर - अमृतलाल मीणा धारियाबाद (अजजा) - कन्हैया लाल मीणा
आसपुर (अजजा) - गोपी चंद मीणा
घाटोल (अजजा) - मानशंकर निनामा
गढ़ी (अजजा) - कैलाश चंद्र मीणा
चित्तौड़गढ़ - नरपतसिंह राजवी
निम्बाहेड़ा - श्रीचंद कृपलानी
बाड़ी सादडी - गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़ (अजजा) - हेमंत मीणा
कुम्भलगढ़ - सुरेंद्र सिंह राठौड़
राजसमंद - दीप्ति माहेश्वरी
नाथद्वार - कुंवर विश्वराज मेवाड आसीन्द - झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा - विठ्ठलशंकर अवस्थी
जहाजपुर - गोपीचंद मीणा
माण्डलगढ़ - गोपाल लाल शर्मा
बूंदी - अशोक डोगरा
सांगोद - हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण - संदीप शर्मा
छाबडा - प्रताप सिंह सिघवी
डग (अजा) - कालूराम मेघवाल
झालरापाटन - वसुंधरा राजे
खानपुर - नरेंद्र नागर
मनोहर थाना - गोविंद रानीपुरिया
अब 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 41 उम्मीदवार घोषित किए थे। भाजपा अब कुल 124 नामों की घोषणा कर चुकी है। जबकि 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा - कांग्रेस के साथ BSP ने भी एक और लिस्ट जारी की, जानें 10 उम्मीदवारों के नाम
झालरापाटन से वसुंधरा राजे और नागौर ज्योति मिर्धा को मिला टिकट
भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके वर्तमान विधानसभा सीट झालरापाटन से ही चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश की झालरापाटन विधान सभा से वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर विधान सभा सीट से एवं इसी सप्ताह 17 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उम्मीदवार घोषित किया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर बड़ी खबर, आज इस वक्त होगी जारी
Updated on:
21 Oct 2023 03:45 pm
Published on:
21 Oct 2023 02:13 pm
