25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर बड़ी खबर, जानिए कब आ रही सूची

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर बड़ी खबर, जानिए कब आ रही सूची

Rajasthan Congress First List : कांग्रेस की बड़ी खबर। राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट फाइनल हो गई है। यह लिस्ट आज ही जारी होगी। बस थोड़े वक्त का इंतजार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Oct 2023, 10:28 AM IST

congress.jpg

Rajasthan Congress

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट का उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंं। उनका इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक कल खत्म हो गई थी। करीब 106 उम्मीदवारों के नामों पर गहन चिंतन हुआ। पर उम्मीद की जा रही है पहली लिस्ट में 35-40 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी होगी। अब सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी का इंतजार है। पूरी संभावना है कि दोपहर 2 के बाद किसी भी वक्त कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है। बताया जा रहा है इस बार लिस्ट में युवा चेहरों पर जोर रहेगा। भाजपा ने 9 अक्टूबर को अपनी पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। वह भी एक-दो दिन में अपनी दूसरी जेम्बो लिस्ट जारी कर सकती है। यह भी संभावना है कि कांग्रेस की लिस्ट के बाद ही भाजपा अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दे। कल कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर दिए थे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

चुनाव आयोग के घोषित नए कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 6 नवम्बर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 7 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 नवम्बर नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। अब 23 की जगह 25 नवम्बर (शनिवार) को मतदान होगा। 3 दिसम्बर को मतगणना।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : सीएम अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर बड़ा बयान, उनके टिकट सब क्लीयर

यह भी पढ़ें - Rajasthan elections 2023 : आखिरकार इंतजार खत्म, दूसरी लिस्ट जारी हुई, रोहिताश शर्मा बानसूर से लड़ेंगे चुनाव