ड्राफ्ट प्लान जारी करने के बाद जेडीए अगले 30 दिन तक प्रभावित लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगेगा। सुझावों पर अमल और आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह योजना मूर्तरूप लेगी। ड्राफ्ट पर गौर करें तो उसमेें लिखा है कि काश्तकारों को घर से 10 से 15 मिनट की वॉकिंग डिस्टेंस पर ही पार्क, गार्डन, स्कूल, डिस्पेंसरी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।