19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Photos / राजस्थान की पहली ट्रेन कब और कहां चली थी? क्या आप जानते हैं

राजस्थान की पहली ट्रेन कब और कहां चली थी? क्या आप जानते हैं

First Train In Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई के सिर पर राजस्थान में पहली बार ट्रेन चलने का ताज बंधा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 7 Feb 2024, 4:33 PM IST

rajasthan_first_train2.jpg

First Train In Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई के सिर पर राजस्थान में पहली बार ट्रेन चलने का ताज बंधा था।

bandukai_junction1.jpg

राजस्थान में पहली ट्रेन 20 अप्रेल 1874 में आगरा से बांदीकुई के बीच दौड़ी थी। शुरुआत में भांप के इंजन से ट्रेन चलाई गई थी।

bandukai_station_news.jpg

उसके बाद डीजल इंजन से संचालत हुआ और वर्तमान हाईटेक युग में अधिकांश रेलगाड़ियां इलेक्ट्रिक पावर से दौड़ती नजर आ रही हैं।

bandukai_station.jpg

बांदीकुई-आगरा रेलमार्ग राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कई बड़े शहरों को जोड़ता हैं। वर्ष 2005-06 में इस ट्रैक को नैरोगेज से ब्राॅडगेज में बदल गया था और अब इस ट्रैक का विद्युतीकरण हो गया है।

bandukai_station1.jpg

1860 के दशक में अंग्रेज पहली बार बांदीकुई पहुंचे तो उनको यह जगह बेहद पसंद आई। उसके बाद अंग्रेजों ने यहां के पानी के सैंपल इंग्लैंड भेजे।

rajasthan_first_train.jpg

जहां से सैंपल पास होने के बाद में अंग्रेजों ने रेल नगरी के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया।

bandukai_junction.jpg

उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब चार सौ से ज्यादा बीघा भूमि पर रेलवे काॅलोनी और दफ्तर विकसित किए। 1874 में बांदीकुई तक रेल की शुरुआत की।