8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्‍थान में 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्‍मार्ट फोन, सीएम गहलोत ने की घोषणा

नवगठित जिले सलूम्बर में सीएम ने खोला घोषणाओं को पिटारा, उदयपुर को भी कई सौगातें, जिला बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पहुंचे सलूम्बर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 26 Jun 2023, 7:29 PM IST

ashok gehlot

Good News: राजस्‍थान में 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्‍मार्ट फोन, सीएम गहलोत ने की घोषणा

जयपुर। राजस्‍थान में 25 जुलाई से महिलाओं को नि:शुल्‍क स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। जिनमें तीन साल का इंटरनेट फ्री होगा। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा उदयपुर में नवगठित जिले सलूम्बर की। उन्‍होंने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। धीरे-धीरे तमाम परिवारों को स्‍मार्ट फोन दिए जाएंगे। सीएम ने सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

गत दो माह के भीतर लगातार पांचवें दौरे में जहां सीएम गहलोत ने नवगठित जिले सलूम्बर में पहली बार पहुंचकर घोषणाओं की झड़ी लगा दी, वहीं उदयपुर को भी एक और कृषि मंडी की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि मंडी में संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का उद्घाटन किया, वहीं सलूम्बर को जिला बनाने के बाद आयोजित धन्यवाद सभा में शिरकत की।

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री गहलोत ने बलीचा में सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जो कहते हैं वह पूरा नहीं करते। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। गहलोत ने कहा कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि उनके शासनकाल के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वही इस कानून के लिए मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव बना रहे थे, अब जब वह स्वयं प्रधानमंत्री हैं, तो किसानों के हित के लिए ये कानून क्यों नहीं बना रहे।

यहां देखें वीडियो