अभी सिर्फ प्राइवेट हास्पिटलों में उपलब्ध होगी
सुई के बिना नाक से दी जाने वाली यह इंट्रानेजल वैक्सीन अभी सिर्फ प्राइवेट हास्पिटलों में ही उपलब्ध होगी। यह वैक्सीन सिर्फ उन लोगों को बूस्टर डोज के रूप में दी जाएगी, जो कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। औषधि उद्योग के प्रमुख ने कहा है कि नाक से दी जाने वाली टीके की खुराक आसान भंडारण और वितरण के लिए 2-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखी जाएगी।
कैसे लोगों को लगेगी नेजल कोविड वैक्सीन
नेजल कोविड वैक्सीन नाक के जरिए दिया जाता है, जो नाक के अंदरुनी हिस्सों में इम्युनिटी तैयार करती है। इम्युनिटी तैयार होने के बाद यह ऐसे बिमारियों को रोकने में असरदार होती है, जो हवा के जरिए फैलता है।