26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा दांव, कांग्रेस सरकार की 7 योजनाओं के नाम बदले

Rajasthan News: सरकार के इस कदम को राज्य में अगले माह होने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव से पहले बड़ा दाव माना जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 22 Oct 2024, 10:57 AM IST

गिर्राज शर्मा. राज्य सरकार ने विधानसभा उपचुनाव के बीच पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 7 योजनाओं के नाम बदल दिए है। यह सभी योजनाएं महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी हुई है। इन योजनाओं के नाम के आगे 'इंदिरा महिला' जुड़ा हुआ था, जिसे हटा दिया गया है। राज्य सरकार के इस कदम को अगले माह होने वाले विधानसभा उप चुनाव से पहले बड़ा दाव मानकर देखा जा रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार ने 2019-2020 के बजट में प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति निधि की घोषणा की थी। सरकार ने शिक्षा सेतु योजना को भी कालीबाई भील महिला संबल योजना में मर्ज कर दिया है। भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई इन योजनाओं के नाम बदले हैं।

दो योजनाओं को मर्ज कर एक किया

पहलेः इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना और इंदिरा महिला शक्त्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना

अबः मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना

पहले: इंदिरा महिला शक्ति सम्मान एवं प्रोत्साहन योजना और इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र

अबः पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना

तीन योजनाओं को मर्ज कर एक किया

पहलेः इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना, इंदिरा महिला शक्त्ति जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम और इंदिरा महिला एवं बाल विकास शोध संस्थान योजना

अबः कालीबाई भील महिला संबल योजना

यह भी पढ़ें: बावरी समाज की बेटी ने किया कमाल, BSF में चयन होने पर गांव वालों ने निकाली रैली