17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव से पहले मुश्किल में राजे सरकार- तीन माह में 4 कद्दावर नेताओं की बीमारी से मौत

जहां राज्य सरकार उपचुनाव में अपनी रणनीति बनाने में जुटी है, वहीं उनके कद्दावर नेताओं की मौत ने पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 27 Oct 2017, 6:26 PM IST

Rajasthan BJP

प्रदेश में चुनावी मौसम में राज्य सरकार की परेशानियां कम होने के बजाए आए दिन बढ़ती ही जा रही है। कभी मंहगाई तो कभी विवादित बिल को लेकर राजे सरकार जनता का विरोध का सामना तो कर रही है, इसके बावजूद उन्हें पिछले कुछ महीनों से एक अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वो है प्रदेश भाजपा नेताओं की बीमारी से होने वाली मौत।

बता दें कि जहां एक तरफ राज्य सरकार उपचुनाव में अपनी रणनीति बनाने में जुटी है, वहीं उनके कद्दावर नेताओं की मौत ने पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि इस समस्या से कैसे निपटा जाए। हालांकि इसमें दो नेताओं की मौत अलग-अलग बीमरी से हुई जबकि एक की स्वाइन फ्लू से और आज दिगंबर सिंह की मौत लंबी बीमारी से माना जाना जा रहा है। लेकिन अस्पताल रिपोर्ट की मानें तो उन्हें इस दौरान स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। तो कहीं ना कहीं बाकी मुद्दों के अलावा ये मुद्दा भी राज्य सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

शुक्रवार को पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. दिगंबर सिंह निधन हो गया। सिंह काफी लंबे समय से कैंसर से पीडि़त थे। हालांकि दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू भी हुआ था। तो वहीं दिगंबर सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की शहर छा गई है। इससे पहले राजे सरकार के कद्दावर नेता सांवरलाल जाट की असमय मौत ने भी सरकार को झकझोर कर रख दिया था, इस घटना से सरकार उबरी ही नहीं थी कि भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता शंभुराम बडगूजर का भी निधन हो गया। हालांकि बडगूजर लंबे समय से अस्वस्थ थे। जबकि ऐसा माना जा रहा है, कि इन दोनों नेताओं के मौत से पार्टी को अजमेर में नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

जबकि अलवर से भाजपा सांसद महंत चांदनाथ की मौत पार्टी के लिए मेवात क्षेत्र आने वाले चुनाव को देखते हुए क्षति तौर पर भी माना जा रहा है। तो वहीं अगस्त माह में भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से बीजेपी विधायक कीर्ति कुमार की मौत ने सरकार पर सवालिया निशान लगा दिया था, क्योंकि अब तक जहां प्रदेश में आम जनता स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में थी, तो वहीं इसके कारण राज्य सरकार को अपना एक विधायक खोना पड़ गया। जो कि सरकार के लिए उपचुनाव में मुश्किल पैदा कर सकता है।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में राजे सरकार के चार नेताओं की मौत ने फिर से सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया, क्योंकि इनमें दो नेता सांवरलाल जाट और दिगंबर सिंह पार्टी के कद्दावर नेता में से एक थे, और इनकी मौत पार्टी के लिए बड़ा नुकसान भी हो सकता है। फिलहाल आज दिगंबर सिंह की मौत ने राज्य सरकार को शोक के चादर में लेपेटे हुए है, लेकिन इसके साथ ही यह उनके लिए चिंता का सबब भी है। क्योंकि उपचुनाव नजदीक और ऐसे में विरोधी पार्टियां सरकार की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश में रहेंगे।