20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Heat Wave : फलोदी सबसे गर्म, इन 10 शहरों में पारा 47 डिग्री पार, जानिए गर्मी से राहत कब?

Rajasthan Heat Wave : फलोदी सबसे गर्म, इन 10 शहरों में पारा 47 डिग्री पार, जानिए गर्मी से राहत कब?

मौसम केन्द्र ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संंभाग में हीटवेव जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 27 May 2024, 7:33 AM IST

heat wave in rajasthan

Heat Wave Alert : राजस्थान में गर्मी का जोर जारी है। दिन का अधिकतम तापमान 50 के पास पहुंच रहा है। रविवार को फलोदी में दूसरे दिन अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री पर आ गया। एक दिन पहले शनिवार को यहां पारा 50 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में रविवार को 0.2 डिग्री की ही गिरावट हुई। इसके अलावा 10 शहरों में दिन का तापमान 47 डिग्री से अधिक पहुंच गया। जैसलमेर में 48.5, बीकानेर में 48.6, संगरिया में 48.3,फतेहपुर में 48.4 डिग्री अधिकतम तापमान रेकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव का असर दो दिन और जारी रहेगा। मौसम केन्द्र ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संंभाग में हीटवेव जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भाग और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

इन शहरों में ये रहा दिन का तापमान

भीलवाड़ा : 46
अलवर : 45.5
जयपुर : 45.6
पिलानी : 47.4
सीकर : 45.2
कोटा : 47.1
चित्तौडगढ़ : 45.6
बाड़मेर : 49
जैसलमेर : 48.5
जोधपुर : 46.4
फलोदी : 49.8
बीकानेर : 48.6
चूरू : 47.6
गंगानगर : 47.8
धौलपुर : 46.3
संगरिया : 48.3
जालोर : 45.9
फतेहपुर : 48.4
करौली : 46.8