खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान की हर दुकान और थड़ी पर कांग्रेस सरकार के समय में नंबर प्लेट बनाने के अधिकार थे। इस तरह के अधिकार अभी दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इस खेल में जनता पिस रही है। पैसा जनता का, वाहन जनता का, नंबर प्लेट (Number Plate) जनता की और कमीशन का झगड़ा नेता ठेकेदार अधिकारी और वाहन निर्माता कर रहे हैं।