3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के पर्यटन नक्शे में जुड़ेगा विधानसभा का डिजिटल म्यूजियम: देवनानी

Rajasthan News : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का डिजिटल म्यूजियम देश के पर्यटन नक्शे में जोड़ा जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
vasudev_.jpg

Jaipur News : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का डिजिटल म्यूजियम देश के पर्यटन नक्शे में जोड़ा जाएगा। इस म्यूजियम को युवा पीढ़ी, छात्र-छात्राएं और देश व विदेश से आने वाले पर्यटक देखें। इसके लिए नए सिरे से प्रयास कर रणनीति तय की जा रही हैं।


अध्यक्ष देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा में इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। देवनानी ने कहा कि इस म्यूजियम में 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, एनिमेटेड डायोरामा, इंटरेक्टिव कियोस्क, होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, टॉकबैक स्टूडियो, फिल्म्स ऑन स्क्रीन, मैकेनाइज्ड इंस्टालेशन और डायनामिक इंस्टाॅलेशन तकनीक का उपयोग किया गया है।


यह भी पढ़ें : सैनिक सम्मान के साथ हवलदार की हुई अंत्येष्टि, 10 वर्ष के पुत्र ने दी मुखाग्नि



देवनानी ने कहा कि इस म्यूजियम में राजस्थान राज्य के निर्माण में भागीदार रहें निर्माताओं के योगदान, वर्तमान राजस्थान एवं उसकी संरचना, विधानसभा की कार्यप्रणाली, राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा विधान सभा के अध्यक्ष के साथ ही विधायकों की जानकारी को एक स्थान पर देखा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग