11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की डेंगू हो रहा बेकाबू, अब MLA सोना देवी आईं चपेट में, प्लेट्लेट्स लगातार हो रही कम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
sona devi dangue hospitalised sri ganganager

श्रीगंगानगर।

राजस्थान में मौसमी बीमारियों ने कहर बरपाया हुआ है। खासतौर से ज़ीका वायरस और डेंगू तो तमाम सरकारी इंतज़ामों को नाकाफी बता रहे हैं। सरकारी दावों के बीच मृतकों और मरीज़ों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। बेलगाम हो रहीं इन बीमारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पसीने छुड़वा दिए हैं। अब ताज़ा मामले के तहत प्रदेश की एक महिला एमएलए भी डेंगू की चपेट में आ गईं हैं।

डेंगू की चपेट में एमएलए सोना देवी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने घड़साना क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक रखी है लेकिन डेंगू पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा। हाल ही में ज़मींदारा पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुईं रायसिंहनगर विधायक सोनादेवी बावरी भी संभावित डेंगू की चपेट में आ गई है। वहीं, बुधवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में दो और पीबीएम अस्पताल बीकानेर में तीन रोगियों के एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जिले में अब तक 150 डेंगू रोगियों की पुष्टि हो चुकी है और इनमें घड़साना ब्लॉक के 118 का आंकड़ा हो चुका है। इस ब्लॉक के चार डेंगू पीडि़त और एक दीमागी बुखार पीडि़त रोगी की मौत हो चुकी है।

विधायक को तीन दिन से बुखार
विधायक सोनादेवी बावरी को तीन दिन से बुखार है। जांच करवाई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई। विधायक की प्लेट्लेट्स लगातार कम होती जा रही थी। बुधवार को बीस हजार प्लेट्लेटस रह गई। बुधवार शाम को उन्हें जिला मुख्यालय स्थित तपोवन प्रन्यास अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां जांच में एनएस-वन (संभावित डेंगू) पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उनका यहां उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों ने बताया कि चार आरडी प्लेट्लेट्स चढ़ाई गई है। अभी उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। एंटीलार्वा गतिविधियां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग घड़साना क्षेत्र में लगातार एंटीलार्वा गतिविधियां करवा रहा है। विभाग ने घड़साना में 26 टीमें लगाई हैं। डेंगू किट की आपूर्ति नहीं राजकीय जिला चिकित्सालय में डेंगू जांच करने के लिए एलाइजा टेस्ट की किट समाप्त हो गई। अब शुक्रवार को किट आने की उम्मीद है। पीएमओ डॉ. पवन सैनी ने बताया कि पुणे से डेंगू की किट मंगवाई गई है।

-फैक्ट फाइल -
- जिले में बुधवार को डेंगू रोगियों की पुष्टि- 05
- जिले में अभी तक डेंगू रोगी मिले -150
- घड़साना ब्लॉक में मिले डेंगू रोगी -118
- डेंगू पीडि़त की मौत -04

इनका कहना है
घड़साना ब्लॉक में बुधवार को पांच नए डेंगू पीडि़त रोगियों की पुष्टि हुई है। वहां 40 निजी व सरकारी स्कूलों में एक साथ एंटीलार्वा गतिविधियां करवाई गई हैं। डॉ. नरेश बंसल, सीएमएचओ, श्रीगंगानगर।