6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखेरी में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अवकाश पर थी महिला चिकित्सक

लाखेरी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार रात नर्सिंगकर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही के मामले में पुलिस को परिवाद सौंपा है।
2 min read
Google source verification

लाखेरी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार रात नर्सिंगकर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही के मामले में पुलिस को परिवाद सौंपा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तेजाजी का चौक निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को सौंपे परिवाद में बताया कि उसकी पत्न्नी बदाम बाई (27) को प्रसवकाल होने से शुक्रवार दोपहर को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में कापरेन की महिला चिकित्सक डॉ.अन्जू वर्मा को दिखाया था। चिकित्सक ने सामान्य प्रसव और अभी समय नजदीक नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया।

शाम करीब 6.30 बजे प्रसूता के पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उस समय कोई चिकित्सक नहीं था। रात करीब 9.00 बजे पुत्र को जन्म दिया। पेट सामान्य नहीं होने पर महिला नर्सिंगकर्मियों ने अनुमान लगाया कि प्रसूता के एक और प्रसव होगा। इस पर उसे कुछ इन्जेक्शन लगाए, जिससे प्रसूता की तबीयत बिगडऩे लगी और उसकी बच्चेेदानी बाहर आ गई।

परिजनों की सूचना पर अवकाश पर चल रही डॉ.वेदान्ती सक्सेना स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। जहां प्रसूता की गम्भीर हालत देखकर 104 एम्बुलेन्स से कोटा के लिए रैफर कर दिया, लेकिन कापरेन के समीप उसका दम टूट गया। हैड कांस्टेबल हरिशंकर ने बताया कि पति विनोद ने नर्सिंगकर्मियों की लापरवाही को लेकर परिवाद सौंपा है। इसकी जांच शुरू कर दी है।

छुट्टी पर थीं महिला चिकित्सक

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो महिला चिकित्सक कार्यरत है। शुक्रवार को दोनों महिला चिकित्सक छुटïटी पर थी। इनमें से डॉ. वेदान्ती सक्सेना तो कई दिनों से छुटटïी पर चल रही हैं और चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनीता दुआ भी राखी मनाने छुïट्टी लेकर चली गई। वहां एक महिला चिकित्सक को व्यवस्थार्थ लगा रखा था, लेकिन वह भी चली गई। ऐसे में स्वास्थ्य केन्द्र नर्सिंगकर्मियों के भरोसे रह गया।

-रात को साढ़े दस बजे परिजनों और नर्सिंगकर्मियों ने एक प्रसूता की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। इस पर वह मौके पर पहुंची तो प्रसूता की बच्चेदानी बाहर निकली हुई थी। उसकी हालत गम्भीर होने से कोटा रैफर कर दिया था।

डा.वेदान्ती सक्सेना, महिला चिकित्सक

-स्वास्थ्य केन्द्र में दो महिला चिकित्सकों के अवकाश पर होने के कारण कापरेन की महिला चिकित्सक को व्यवस्थार्थ लगाया था। प्रसूता के मरने की जानकारी आई है। मामले की जांच कराई जाएगी।

डॉ मांगीलाल मीणा, ब्लॉक सीएमओ, कापरेन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग