मुख्यमंत्री ने राजनीतिक संकट के दौरान मानेसर गए पायलट गुट के विधायकों पर भाजपा की साजिश में शामिल होने और उनसे 10 से 20 करोड़ रूपए तक लेने का ज़िक्र किया था। उन्होंने मानेसर जाने वाले विधायकों से कहा कि भाजपा वालों से जो भी 10-20 करोड़ रुपए लिए हैं, उन्हें वापस करो, नहीं तो अमित शाह धमकाएंगे और डराएंगे क्योंकि वो बहुत खतरनाक आदमी हैं।