26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SI भर्ती परीक्षा हो सकती है रद्द! अब तक 50 से अधिक ट्रेनी थानेदार सहित 170 आरोपी गिरफ्तार

SI Recruitment Exam 2023: एसआइ भर्ती-2023 को रद्द करने की मांग जोर पकड़ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 23 Oct 2024, 1:38 PM IST

Jaipur News: एसआइ भर्ती-2023 को रद्द करने की मांग जोर पकड़ रही है। सोमवार को शहीद स्मारक पर युवाओं ने परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने में युवाओं ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक फांसी लगाई।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विकास बिधूड़ी ने कहा कि जब तक भर्ती रद्द नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एसओजी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि 6 पारियों का पेपर लीक हुआ था। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश भी की है। एसओजी ने आरपीएससी के दो पूर्व सदस्यों को भी पेपर लीक में गिरफ्तार किया था। एसओजी अब तक 50 से अधिक ट्रेनी थानेदारों सहित 170 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दो गुट आमने-सामने

शहीद स्मारक पर भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एक गुट की दूसरे से झड़प हो गई। इससे धरना स्थल पर हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे।

दरअसल, राजस्थान युवा शक्ति एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष मनोज मीणा भी धरना स्थल पर पहुंचे। मीणा का आरोप है कि समाजकंटक की ओर से दुर्व्यवहार किया गया। इस पर गुस्सा आ गया। उनका कहना है कि धरने में मौजूद युवाओं ने ही मुझे फोन करके बुलाया था।

यह भी पढ़ें: इन रेजिडेंट्स डॉक्टर का हो सकता है पीजी रजिस्ट्रेशन रद्द! आई ये बड़ी अपडेट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग