13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Police Constable Bharti 2017 : अब 25 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Rajasthan police constable recruitment 2017: अब 25 दिसम्बर रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Police Recruitment

constable_bharti

जयपुर। कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को बढ़ी राहत मिली है। राजस्थान पुलिस में साढ़े पांच हजार कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दी है। अब 25 दिसम्बर रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा के लिए अब तक 20 लाख आवेदन हो चुके है। इससे पहले पुलिस मुख्यालय में एक आदेश जारी कर 21 से बढ़कर 30 नवम्बर कर दी थी।

महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय संजीव नार्जरी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 21 नवम्बर तक आवेदन मांगा गया था। इसके बाद इसे संशोधित करते हुए तिथि बढ़ाकर 30 नवम्बर तक कर दिया था, लेकिन अब 25 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि उक्त क्रम में आवेदन पत्र (ऑनलाईन) राजकॉम इनफो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेन्टर) एवं विभाग की वेबसाइट पर 25 दिसम्बर 2017 को रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकते हैं। आवेदन की शेष शर्तें विज्ञप्ति में दर्शाये गए अनुसार यथावत रहेंगी। इस भर्ती में कांस्टेबलों के 4684 पद भरे जाएंगे। कांस्टेबल चालक के 304 पद भरे जाएंगे। टीएसपी व सहरिया क्षेत्र से पृथक 402 पद भरे जाएंगे। कांस्टेबलों की भर्ती जिलेवार होगी।

Read More: Rajasthan Police Constable Exam Pattern: ‘कांस्टेबल परीक्षा‘ देने जा रहे हैं तो जान लें आवश्यक बातें, ऐसा होगा परीक्षा पैर्टन और ऐसे मिलेंगे अंक

परीक्षा पास करने के लिए लाने होंगे इतने नंबर
राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित होने वाली कांस्टेबल की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए समान्य और ओबीसी वर्ग के प्रतियोगियों को सभी भागों में कुल 40 फीसदी नंबर लाने होगे, जबकि एसटी और एससी वर्ग के छात्रों को परीक्षा पास होने के लिए 36 फीसदी अंक हर भाग में लाने अनिवार्य है।

Read More: Police Constable District Wise Vacancy: जानिए किस जिले में कांस्टेबल के कितने पदों पर निकली है भर्ती

जहां इस परीक्षा में लिखित परीक्षा से छात्रों को गुजराना पड़ेगा तो वहीं इसके लिए छात्रों को शारीरिक परीक्षा में पास होना उतना ही जरुरी है और इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर किया जाएगा।