
Rajasthan Politics: विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी बुधवार को तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर जाएंगे। वे वहां राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन 15 से 17 जून तक होगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजस्थान से 113 विधायकों ने पंजीकरण कराया है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के विधायक लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सुशासन के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी जोशी के साथ जाएंगे। इस सम्मेलन में दो हजार से अधिक विधायक शामिल होंगे। विधानसभाओं की परम्पराओं, नियम प्रक्रियाओं के अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सत्र होंगे।
विधायकों के इस सम्मेलन में 80 से अधिक सत्रों का आयोजन होगा। सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मीरा कुमार, मनोहर जोशी और शिवराज पाटील मौजूद रहेंगे। एम.आई.टी. स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, भारतीय छात्र संसद और अतुल्य भारत निर्माण फाउंडेशन की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
Published on:
14 Jun 2023 10:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
