भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, सह प्रभारी विजया राहटकर और राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।