कांग्रेस में इसके लिए होमवर्क भी शुरू हो गया है। जिन प्रमुख कमेटियों का गठन किया जाएगा, उनमें प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति, चुनाव प्रचार अभियान समिति और घोषणा पत्र समिति शामिल हैं। इनमें सचिन पायलट, हरीश चौधरी, रघुवीर मीणा, नीरज डांगी सहित कुछ अन्य नेताओं को मुख्य कमान दिए जाने की संभावना है। पार्टी अपने परम्परागत वोट बैंक एससी, एसटी, ओबीसी सहित अन्य जातियों को साथ लेकर सोशल इंजीनियरिंग भी करेगी ताकि सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव में उतर सके और राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।