20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 10 जनवरी से घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 10 जनवरी से घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कमजोर हुई सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। प्रदेश में शीतलहर, कोहरा और बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 5 Jan 2025, 9:25 PM IST

fog and rain alert in rajasthan

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में कमजोर हुई सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। प्रदेश में शीतलहर, कोहरा और बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम केन्द्र के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में बारिश होने की संभावना है। इधर, बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा। दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

इधर, मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। इसके प्रभाव से दिन ठंडे हुए हैं। अधिकतर शहरों में 5 से 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। गंगानगर में सबसे अधिक दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले पांच दिन प्रदेश में दिन और रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होगी। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में घना कोहरा छाएगा।

दो दिन घने कोहरे का अलर्ट (Weather Forecast)

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अजमेर, अलवर भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अति घना कोहरा का ऑरेंज अलर्ट और बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाईमाधोपुर और नागौर में घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा में अति घना कोहरा और बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर,जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, नागौर और श्रीगंगानगर में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

माउंट आबू में सबसे कम रात का पारा

राज्य में सबसे कम रात का पारा माउंट आबू में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा वनस्थली में 6.9 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। अलवर में 7.2, पिलानी में 8.3, चित्तैडगढु में 9.6, डबोक में 9.1, जैसलमेर में 8.3, बीकानेर में 9.8,चूरू में 9.6, गंगानगर में 9.8, धौलपुर में 9.3, सिरोही में 7.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।