
Rajasthan Recovery Rate Covid : जयपुर-प्रदेशभर में अनलॉक 2.0 में रिकवरी रेट लगातार कम होता जा रहा है। ( Coronavirus outbreak ) राज्य में हर दिन ठीक होने वाले लोगों के मुकाबले संक्रमित मरीजों की संख्या कहीं ज्यादा है ( Covid-19 Cases ) ऐसे में रिकवरी रेट भी लगातार कम होता जा रहा है।
अनलॉक 1.0 में जहां 80 प्रतिशत से अधिक रिकवरी रेट हो गया था जो अब-कम होकर लगभग 72 प्रतिशत रह गया । प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक 16 हजार 164 संक्रमित मिल चुके है जबकि 10 हजार 327 लोग ठीक हुए है । ऐसे में संक्रमित मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या काफी कम है ।
प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमित वाले जिलों की बात करें तो जोधपुर में 69.71, जयपुर में 74.97, अलवर में 46.31, भरतपुर में 84.93 और पाली में 75.95 प्रतिशत मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके है ।
जिला-रिकवरी रेट
अजमेर-56.79
अलवर-46.31
बांसवाड़ा-89.34
बारां-72.55
बाड़मेर-56.70
भरतपुर-84.93
भीलवाड़ा-68.34
बीकानेर-54.22
बूंदी-60.78
चितौड़गढ़-92.03
चूरू-78.51
दौसा-82.31
धौलपुर-81.24
डूंगरपुर-88.67
गंगानागर-48.90
हनुमानगढ़- 55.74
जयपुर-74.97
जैसलमेर-72.95
जालोर-72.98
झालावाड़-88.53
झुंझुनूं-94.07
जोधपुर-69.71
करौली-57.41
कोटा-72.36
नागौर-77.72
पाली- 75.95
प्रतापगढ़-86.75
राजसमंद-79.68
सवाईमाधोपुर-73.05
सीकर-84.50
सिरोही-82.93
टोंक-86.51
उदयपुर- 85.05
Updated on:
25 Jul 2020 08:11 am
Published on:
25 Jul 2020 08:11 am
