25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 26 हजार से अधिक कोरोना मरीज हुए ठीक, 25 हजार से अधिक को अस्पताल से मिली छुट्टी

संक्रमित मरीजों के साथ राजस्थान में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है । राज्य में 26 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kartik Sharma

•

Updated: 27 Jul 2020, 11:32 AM IST

Corona virus (symbolic photo)

Corona virus (symbolic photo)

Rajasthan Recovery Rate Covid: जयपुर-राजस्थान में संक्रमित मरीजों के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है । ( Coronavirus outbreak ) सोमवार सुबह तक मिले 36 हजार 878 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 26 हजार 123 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 25 हजार 50 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। ( Covid-19 Cases ) आज सुबह 169 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 198 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

अब-तक 1403124 लोगों की कोरोना की जांच हुई

प्रदेशभर में अब-तक 14 लाख 03 हजार 124 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 13 लाख 61 हजार 480 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 4 हजार 766 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

448 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

सोमवार सुबह भी प्रदेशभर में 448 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई । राज्य में अब-तक 36 हजार 878 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है वहीं 631 मरीजों की मौत हो चुकी है । आज सुबह आई रिपोर्ट में सबसे अधिक अलवर जिले में 130,कोटा में 50, अजमेर में 43, नागौर में 38, जयपुर में 36, भीलवाड़ा में 26, बाड़मेर,सीकर में 25-25, गंगानगर में 16, बांसवाड़ा में 10, झुंझुनूं,हनुमानगढ़ में 9-9, ,बारां,जालोर,दौसा में 6-6 संक्रमित मरीज मिले । संक्रमित मरीजों के अलावा बीकानेर में 03, अजमेर,भरतपुर में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रदेश में प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 7 हजार 258 हो गया है ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग