Rajasthan Shahpura Road Accident : जयपुर। राजधानी जयपुर के शाहपुरा में सोमवार तड़के हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और 16 साल का बेटा शामिल है। वहीं, 20 लोग घायल हो गए। जिनमें से 10 की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना पर डीएसपी उमेश निठारवाल व थानाधिकारी रामलाल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल और निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 10 घायलों को शाहपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।