प्रदेश के सभी आगार में एक कंपनी की ओर से ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) उपलब्ध कराई थी, जिसका करार समाप्त हो गया था। ऐसे में मुख्यालय की ओर से नोएडा की नई कम्पनी से करार किया गया। इसके तहत आगार को नई मशीन उपलब्ध कराई गई। इनका वितरण भी मई माह के पहले सप्ताह में शुरू किया गया लेकिन बाद में रोक दिया गया। इसके सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामी दूर कर अब फिर से वितरण शुरू किया गया है। एक दो दिन में सभी रोडवेज बसों में इन्ही मशीनों से टिकट दिया जाएगा।