इसके बाद कर्मचारियों ने गार्ड से चाबी ले ली और कार्यालय के गेट का ताला नहीं खुलने दिया। इस दौरान रोडवेज एमडी सांवरमल वर्मा, ईडीटी यूडी खान, ईडीए एमएस रतनू आ गए, पर कर्मचारियों ने ताला नहीं खोला। डेढ़ घंटे तक अधिकारी बाहर ही खड़े होकर दफ्तर खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में उन्हें लौटना ही पड़ा। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व मुख्यालय के ताला खुलवाने के लिए कर्मियों से बात की।